Latest News

टॉप खबरें
राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में लहराया जीत का परचम


Girish Joshi
04-08-2024 08:00 PM
31
कोंडागांव
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ी बेंदरी ने राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में लहराया जीत का परचम। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ेबेंदरी मे प्राचार्य शिवकुमार तिवारी के संरक्षण में एवं व्याख्याता अंकित गुप्ता के मार्गदर्शन में छात्र बीरेंद्र यादव ने जगदलपुर में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में समाज के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के अंतर्गत उपकथानक पर्यावरण के लिए जीवन शैली में प्लास्टिक से बायोफ्यूल निर्माण के ऊपर मॉडल प्रस्तुत कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ज्ञात हो की पूर्व में भी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े बेंदरी के व्याख्याता अंकित गुप्ता के मार्गदर्शन में विज्ञान प्रदर्शनी के क्षेत्र में राज्य स्तर पर वर्ष 2018 में द्वितीय स्थान एवं वर्ष 2019 में राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रथम स्थान एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था साथ ही साथ वर्ष 2019 से इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में प्रतिवर्ष बड़े बेंद्री के आइडिया का चयन होता रहा है एवं इस वर्ष जुलाई में राजनांदगांव में आयोजित राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपना मॉडल प्रस्तुत किया था।
विद्यालय के विद्यार्थियों का विज्ञान के क्षेत्र से संबंधित बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला ,इंस्पायर अवार्ड मानक ,कबाड़ से जुगाड़ ,राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आदि प्रतियोगिता में हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिलता है ।उक्त उपलब्धि के लिए विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्र बीरेंद्र यादव एवं मार्गदर्शन शिक्षक अंकित गुप्ता को बधाई देते हुए भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।
Comments (0)
टॉप खबरें
छत्तीसगढ़ कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक बनाए गए शिवराज सिंह ठाकुर
BY Girish Joshi • 29-04-2025

टॉप खबरें
खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही अवैध धान परिवहन पर कसा शिकंजा, 700 बोरी धान जब्त
BY Girish Joshi • 29-04-2025

टॉप खबरें
छत्तीसगढ़ कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक बने शिवराज सिंह ठाकुर
BY Girish Joshi • 29-04-2025

टॉप खबरें
छत्तीसगढ़ कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक बनाए गए शिवराज सिंह ठाकुर
BY Girish Joshi • 29-04-2025

टॉप खबरें
छत्तीसगढ़ कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक बने शिवराज सिंह ठाकुर
BY Girish Joshi • 29-04-2025
