डोंगर सिलाटी में क्षेत्रीय मरका पंडुम कार्यक्रम में शामिल हुईं विधायक लता उसेंडी

विकास की गति को बढ़ावा दे,अर्थव्यवस्था में स्थानीय लोगों का हो लाभ - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

विधायक इन्द्रशाह मण्डावी ने की शिकायत,मुख्यमंत्री और शिक्षा सचिव को लिखा पत्र

शिक्षा

पालक शिक्षक मेगा बैठक का सफल आयोजन

Girish Joshi

06-08-2024 09:03 PM
80

केशकाल

वि.खं. केशकाल अंतर्गत संकुल केंद्र डिहीपारा में पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन दिनांक 6अगस्त 2024 को बालक आश्रम केशकाल में किया गया।

शिक्षकों एवं पालकों के मध्य समन्वय पालकों को उनके बच्चों के पढ़ाई में मदद हेतु समाधानकारक उपाय, सुझाव तथा शासन द्वारा बच्चों हेतु संचालित हितग्राही योजनाओं की सविस्तार जानकारी एवं शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन हेतु आयोजित इस व्यापक एवं सकारात्मक बैठक मे लगभग 317 पालकों, 5 काऊंसलर्स, 20जनप्रतिनिधियों,सहित 32शिक्षक/शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता रही।

पालक-शिक्षक बैठक के भव्य आयोजन के सघन निरीक्षण हेतु एस.सी.ई.आर.टी. से सहायक प्राध्यापक डा. दीपा दास सहित कोंडागांव जिला शिक्षा विभाग से ए.पी.सी.श्रीमती पूर्णिमा श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति रही। डा. दीपा दास ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में पालकों की भूमिका एवं शिक्षा गुणवत्ता हेतु नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मूलभूत उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। 

 संकुल स्तरीय पालक-शिक्षक मेगा बैठक- आयोजन को सफल बनाने में खंड स्त्रोत समन्वयक प्रकाश साहू के योजनाबध्द मार्गदर्शन, संकुल प्राचार्य आर.के.विश्वकर्मा, संकुल समन्वयक दिनेश नाग सहित संकुल डिहीपारा के समस्त प्राथ/ माध्य. शालाओं / आवासीय विद्यालयों के प्रधानपाठकों/ अधीक्षकों/शिक्षक/शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आयोजन के समस्त कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक विवेक श्रीवास्तव द्वारा किया गया

Girish Joshi

Comments (0)

Trending News
Latest News

Girish Joshi

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE