Latest News

टॉप खबरें
डोंगर सिलाटी में क्षेत्रीय मरका पंडुम कार्यक्रम में शामिल हुईं विधायक लता उसेंडी


Girish Joshi
19-05-2025 01:27 PM
70
कोंडागांव
कोंडागांव विधायक एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी आज डोंगर सिलाटी में आयोजित क्षेत्रीय मरका पंडुम कार्यक्रम में शामिल हुईं। यह पारंपरिक सांस्कृतिक आयोजन क्षेत्र के 16 गांवों के आदिवासी समाज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोगों ने अपने-अपने गांवों के देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मरका पंडुम आदिवासी समाज की एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जिसमें सामाजिक एकता, सांस्कृतिक धरोहर और आपसी भाईचारे को बढ़ावा दिया जाता है।
इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराएं हमारी असली पहचान हैं।
उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगी।
Comments (0)

टॉप खबरें
डोंगर सिलाटी में क्षेत्रीय मरका पंडुम कार्यक्रम में शामिल हुईं विधायक लता उसेंडी
BY Girish Joshi • 19-05-2025

टॉप खबरें
विकास की गति को बढ़ावा दे,अर्थव्यवस्था में स्थानीय लोगों का हो लाभ - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
BY Girish Joshi • 19-05-2025
