डोंगर सिलाटी में क्षेत्रीय मरका पंडुम कार्यक्रम में शामिल हुईं विधायक लता उसेंडी

विकास की गति को बढ़ावा दे,अर्थव्यवस्था में स्थानीय लोगों का हो लाभ - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

विधायक इन्द्रशाह मण्डावी ने की शिकायत,मुख्यमंत्री और शिक्षा सचिव को लिखा पत्र

राजनीति

जनजाति समाज के साथ , माटीपुत्र भी हैं विष्णु देव साय : जिनके बनने से समूचे प्रदेश में हर्ष व्याप्त है – लंबोदर सलाम

11-12-2023 05:20 PM
66

छगेन्द्र सिन्हा (विशेष संवाददाता)


रायपुर / कोंडागांव

विष्णुदेव साय अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत 1989 में ग्राम पंचायत बगिया के पंच और सरपंच के रूप में किये थे।

छत्तीसगढ़ में भाजपा द्वारा सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता के रुप में पूर्व केंद्रीय मंत्री, कुनकुरी से विधायक विष्णु देव साय को चुना गया, विष्णु देव अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री होंगे, जिस पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा जिला मीडिया सहप्रभारी, जिला कोंडागांव लंबोदर सलाम ने कहा जनजाति समाज के साथ माटीपुत्र हैं विष्णु देव साय, जिनके बनने से समूचे प्रदेश में हर्ष व्याप्त है, यह नव युग की शुरुआत है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनजाति समाज के साथ लगाव सर्वविदित है, निश्चित ही विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास और सुशासन के पथ पर पुनः आगे बढ़कर नये कीर्तिमान स्थापित करेगा, और अटल जी के सपनों के छत्तीसगढ़ को पुनः उनके नेतृत्व में संवारा जाएगा


भाजपा के ऐसे कुशल कार्यकर्त्ता को मुख्यमंत्री पद पर चुने जाने से पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के आदिवासी भाइयों और बहनों को सम्मान प्राप्त हुआ है।


देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नित नवीन मानक स्थापित करेगा और संकल्प पत्र में निहित जन आकांक्षाओं को अक्षरशः पूरा किया जाएगा , जन-जन की भावनाओं का सम्मान, किसानों की समृद्धि, महिलाओं के सशक्तिकरण व युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में डबल इंजन भाजपा सरकार विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को साकार करेगी।

Comments (0)

Trending News
Latest News

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE