Latest News

टॉप खबरें
मदनवाड़ा कोरकोट्टी नक्सली हमले शामिल नक्सली ने किया आत्मसमर्पण


Girish Joshi
10-05-2025 01:37 PM
367
घटना में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सहित कुल 29 जवान हुये थे शहीद
वर्ष 2011 में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेष पवार पर हमला करने की घटना में था शामिल, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित कुल 09 जवान शहीद
वर्ष 2007 में जिला कोण्डागांव अन्तर्गत थाना विश्रामपुरी में हमला/आगजनी की घटना मे था शामिल, जिसमें 01 सउनि, 02 प्र.आर. शहीद व 01 जवान रूप से गंभीर रूप से हुये थे घायल
दोनों आत्मसमर्पित नक्सलियों पर छ.ग. शासन द्वारा कुल 08-08 लाख रूपये कुल 16 लाख रूपये का ईनाम घोषित है।
शासन की नक्सल उन्मूलन नीति से प्रभावित होकर एवं नक्सलियों की खोखली विचारधारा एवं शोषण से तंग आकर नक्सली दंपत्ति माओवादी ने किया आत्मसमर्पण।
आत्मसमर्पित नक्सली रैसिंग उर्फ रतनसिंह वर्ष 2002 से 2023 तक एवं पुनाय उर्फ हिरोंदा वर्ष 2005 से 2023 तक माओवादी संगठन में थे सक्रिय।
दोनों नक्सली जिला कोण्डागांव, कांकेर, राजनांदगांव, गरियाबंद, धमतरी व नारायणपुर के क्षेत्रों में विभिन्न गंभीर नक्सली घटनाओं में रहे है शामिल।
दोनों आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति-2025’’ के तहत प्रोत्साहन राषि के रूप में 50-50 हजार रूपये प्रदान किया गया है।
रायपुर /कोंडागांव
पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.), अमित तुकाराम काम्बले, पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर बस्तर रेंज कांकेर के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वॉय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के कुषल मार्गदर्षन एवं रूपेष कुमार डाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) कोण्डागांव, के कुशल नेेतृत्व में तथा सतीश भार्गव, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स कोण्डागांव के पर्यवेक्षण में इस इकाई अन्तर्गत लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जा रहे हैं एवं समय-समय पर सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल प्रभावित ग्रामों में सिविक एक्षन कार्यक्रम चलाये जा कर शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रदाय सुविधाएं व लाभ की जानकारी बैनर/पोस्ट/पाम्पलेट आदि के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप नक्सलियों द्वारा स्वयं आगे बढ़ कर शासन के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ लेने हेतु पुलिस अधीक्षक के समक्ष समाज की मुख्यधारा में जुड़कर जीवन यापन करने हेतु आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
इसी तारतम्य में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोण्डागांव में जिला कोण्डागांव, कांकेर व नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय नक्सली रैसिंग कुमेटी उर्फ रतनसिंग कुमेटी पिता स्व. चैतराम कुमेटी (ईनामी 08 लाख छ.ग. शासन द्वारा) उम्र 35 वर्ष जाति गोंड निवासी ग्राम देवगांव, थाना आमाबेड़ा जिला कांकेर छ.ग., 02. पुनाय आचला उर्फ हिरोंदा पति रैसिंग (ईनामी 08 लाख छ.ग. शासन द्वारा) उम्र 34 वर्ष जाति गोंड निवासी ग्राम आलप्रस, थाना कोयलीबेड़ा, जिला कांकेर छ.ग. के द्वारा वॉय अक्षय कुमार (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। जिन्हें तत्काल प्रोत्साहन राषि 50-50 हजार रूपये प्रदाय किया गया। इसके अतिरिक्त शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं प्रदाय हेतु वरिष्ठ कार्यालय की ओर पत्र व्यवहार किया गया है। आत्मसमर्पण के दौरान रूपेष कुमार डाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) कोण्डागांव, सतीश भार्गव, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स कोण्डागांव, उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी/बस्तर फाईटर्स) उपस्थित रहे।
विशेष संवाददाता - जावेद शेख कि रिपोर्ट
Comments (0)

टॉप खबरें
डोंगर सिलाटी में क्षेत्रीय मरका पंडुम कार्यक्रम में शामिल हुईं विधायक लता उसेंडी
BY Girish Joshi • 19-05-2025

टॉप खबरें
विकास की गति को बढ़ावा दे,अर्थव्यवस्था में स्थानीय लोगों का हो लाभ - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
BY Girish Joshi • 19-05-2025
