डोंगर सिलाटी में क्षेत्रीय मरका पंडुम कार्यक्रम में शामिल हुईं विधायक लता उसेंडी

विकास की गति को बढ़ावा दे,अर्थव्यवस्था में स्थानीय लोगों का हो लाभ - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

विधायक इन्द्रशाह मण्डावी ने की शिकायत,मुख्यमंत्री और शिक्षा सचिव को लिखा पत्र

शिक्षा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े बेंद्री के विद्यार्थी एवं व्याख्याता : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित

29-02-2024 09:35 AM
21

कोंडागाँव

 शासकीय बहु उद्देश्शीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में आयोजित जोन स्तरीय 51वी राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक विज्ञान प्रदर्शनी, शिक्षक संगोष्ठी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला मे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े बेंद्री के छात्रों एवं व्याख्याता ने जीत का परचम लहराया। विद्यालय के प्राचार्य शिवकुमार तिवारी के संरक्षण में एवं व्याख्याता अंकित गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्र बीरेंद्र यादव ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्लास्टिक अपशिष्ट से जैव ईंधन उत्पादन मे प्रथम स्थान, प्रोजेक्ट कार्य में मिलेट्स एक सुपर फूड पर मणिलाल कोर्राम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं शिक्षक संगोष्ठी में व्याख्याता अंकित गुप्ता ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ऊपर अपना व्याख्यान प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्ञात हो गत वर्षो में भी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े बेंद्री के विद्यार्थी विज्ञान प्रदर्शनी में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं एवं अन्य विधाओं जैसे मानव श्रृंखला का निर्माण कर संदेश देना आदि में भी काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं। उक्त प्रतिभागी मार्च में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे

Comments (0)

Trending News
Latest News

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE