डोंगर सिलाटी में क्षेत्रीय मरका पंडुम कार्यक्रम में शामिल हुईं विधायक लता उसेंडी

विकास की गति को बढ़ावा दे,अर्थव्यवस्था में स्थानीय लोगों का हो लाभ - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

विधायक इन्द्रशाह मण्डावी ने की शिकायत,मुख्यमंत्री और शिक्षा सचिव को लिखा पत्र

शिक्षा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े बेन्दरी में इसरो की मानव श्रृंखला बनाई गई : इसरो वैज्ञानिकों के सम्मान में चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर पूरे देशवासियों को बधाई दी गई

24-08-2023 11:07 PM
14

कोंडागाँव

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े बेन्दरी में इसरो की मानव श्रृंखला बनाई गई । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ेबेन्दरी में प्राचार्य शिव कुमार तिवारी के संरक्षण में एवं  अंकित गुप्ता, अली बख्श शेख ,सरित्ता मांझी, खोगेंद्र प्रकाश नाग ,नरेंद्र कुमार लोनहारे ,कुंती नेताम के मार्गदर्शन में बच्चों की मानव श्रृंखला से इसरो लिखकर इसरो के वैज्ञानिकों के सम्मान में चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर पूरे देशवासियों को बधाई देते हुए हर्ष मनाया एवं चंद्रयान के ऊपर गणित विज्ञान क्लब के बच्चों के द्वारा गोष्टी भी की गई। उक्त अवसर पर विद्यालय के शिक्षक उत्तरा साहू,  राज कुमार तिग्गा, तिलक राम मंडावी,निर्मल कुमार सिन्हा, कल्पना पैकरा, रूपाली शुक्ला, विद्यालयीन कर्मचारी अनंत चौरे, दीपक ध्रुव ,अमजत पोयाम  उपस्थित थे , विद्यालय की विभिन्न इकाई एन. एस.एस, जूनियर रेड क्रॉस, स्काउट गाइड, इको क्लब,विज्ञान एवं गणित क्लब के विद्यार्थी सहित अन्य छात्र छात्राएं के सहयोग से मानव श्रृंखला बनाई  गई थी !

Comments (0)

Trending News
Latest News

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE