Latest News

एग्रीकल्चर
आंधी, तूफान और ओलावृष्टि से मक्का की फसल को हुआ नुकसान : किसान हुए परेशान

14-02-2024 07:38 AM
69
लक्ष्मी नाथ नाग (विशेष प्रतिनिधि )
गम्हरी
विकासखंड बड़ेराजपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोडेकेरा -करमरी में सोमवार को तेज आंधी ,बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है।करमरी क्षेत्र में मक्का और अन्य फसल खेतों में गिर गया है।वहीं क्षेत्र में ओलावृष्टि से किसानों के मक्का की फसल को काफी नुकसान हुआ है।जेठूराम मंडावी ने बताया कई किसानों कई मक्का कि फसल बर्बाद हो गई है जिसके चलते किसान बहुत परेशान हैं किसान अपना जमा पूंजी को खर्चा कर मक्का कि फसल में लगाया था, महंगी दवाई, महंगा बिज और कड़ी मेहनत से फसल को उगाया था, ओलावृष्टि और आंधी तुफान से फसल नुकसान होने पर किसान बेबस है ।
सर्वाधिक नुकसान जिन किसानों का हुआ है उनमे
लिंगाराम मंडावी ,शिवलाल शोरी ,सामा राम मंडावी, तेलूराम शोरी, लालसाय शोरी ,बांसीराम नेताम प्रमुख हैं
Comments (0)
Trending News
टॉप खबरें
विकास खंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए मंत्री केदार कश्यप
BY Girish Joshi • 27-06-2025
Latest News

टॉप खबरें
विकास खंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए मंत्री केदार कश्यप
BY Girish Joshi • 27-06-2025

टॉप खबरें
डोंगर सिलाटी में क्षेत्रीय मरका पंडुम कार्यक्रम में शामिल हुईं विधायक लता उसेंडी
BY Girish Joshi • 19-05-2025
